मंगलवार, 9 जनवरी 2024

मातृभाषा-भानु प्रकाश रघुवंशी

भानु प्रकाश रघुवंशी

              

 |मातृभाषा||

 जन्म लेने के बाद

जब पहली बार आंखें खुली

तो माॅं को ही देखा,

मैंने रोना शुरू कर दिया

 

तब मेरी कोई भाषा नहीं थी

रोने और हॅंसने की कोई भाषा नहीं होती

न भाषा की जरूरत होती है

रोने या हॅंसने के लिए

 

मुझे भाषा का ज्ञान माॅं ने दिया,

सबसे पहले माथा चूमा

वह स्पर्श की भाषा थी

 

फिर अपने होंठों पर उॅंगली रखकर

दाॅंए बाॅंए सिर हिलाते हुए

चुप हो जाने का इशारा किया

मैं न समझा

इस सांकेतिक भाषा में, माॅं की बात

 

फिर एक वर्ण '' कहा उसने

फिर कहा

न रे,न रे,न रे न न

माॅं ने इसी भाषा से गुदगुदाया था

पहली बार मुझे

 यह मेरी माॅं की भाषा है

यही मेरी मातृ भाषा है।

 

              

कोई टिप्पणी नहीं:

‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज-कवि: विवेक कुमार मिश्र,समीक्षक व सौन्दर्यविद डॉ. रमेश चन्द मीणा सहायक आचार्य- चित्रकला राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा

 ‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज पुस्तक शीर्षक: इस तरह आदमी कवि: विवेक कुमार मिश्र विधा: कविता संग्रह प्रकाशन: वेरा प्रकाशन, जयप...