रविवार, 28 जनवरी 2024

ज़मीन का चेहरा- अशोक सक्सेना


 ज़मीन का चेहरा

 

बात पुरानी हो गई

जब बताया जाता था

ज़मीन का चेहरा

सूखा पड़ने पर कैसा हो जाता है

सारी नर्मी सूख जाती है

और ज़मीन पर बनती

आड़ी तिरछी रेखाएँ दटारों की शक्ल ले लेती हैं

आज

ज़मीन से जुड़े आदमी के चेहरे पर

ठहर गयी मेरी नज़र

पलट कर आईना देखा

उसका चेहरा अपना चेहरा

गडमड एक हो गये

समझ गया

अकाल

अब ज़मीन पर नहीं

आदमी के चेहरे पर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज-कवि: विवेक कुमार मिश्र,समीक्षक व सौन्दर्यविद डॉ. रमेश चन्द मीणा सहायक आचार्य- चित्रकला राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा

 ‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज पुस्तक शीर्षक: इस तरह आदमी कवि: विवेक कुमार मिश्र विधा: कविता संग्रह प्रकाशन: वेरा प्रकाशन, जयप...