शनिवार, 27 जनवरी 2024

फ़ार्मूला- हूबनाथ


 

फ़ार्मूला

 

किसी देश को

ग़ुलाम बनाए रखना है

सदियों तक

तो सबसे पहले

अर्थव्यवस्था तोड़ दो

धर्मव्यवस्था तोड़ दो

समाजव्यवस्था तोड़ दो

न्यायव्यवस्था तोड़ दो

झूठ का प्रचार करो

मूर्खता का प्रचार करो

क्रूरता का प्रचार करो

धूर्तता का प्रचार करो

और निश्चिंत हो जाओ

दो सौ बरसों के लिए

क्योंकि

हर युग में पैदा नहीं होते

गांधी!

कोई टिप्पणी नहीं:

‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज-कवि: विवेक कुमार मिश्र,समीक्षक व सौन्दर्यविद डॉ. रमेश चन्द मीणा सहायक आचार्य- चित्रकला राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा

 ‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज पुस्तक शीर्षक: इस तरह आदमी कवि: विवेक कुमार मिश्र विधा: कविता संग्रह प्रकाशन: वेरा प्रकाशन, जयप...