रविवार, 31 दिसंबर 2023

कुश्ती-हूबनाथ


 हूबनाथ 
कवि,लेखक,आलोचक 
 प्रोफेसर,मुंबई विश्वविद्यालय

कुश्ती

लड़कियाँ

पूरे ज़माने से लड़कर

जब पहुँची

कुश्ती के मैदान में

तो पलभर को

अचकचा गईं

मैदान तो साँड़ों से पटा था

और उन्हें

प्रशिक्षण मिला था

इन्सानों से लड़ने का

लड़कियाँ

लौट आईं मैदान से

एक नए खेल के

प्रशिक्षण की तैयारी में

देखना वे शीघ्र लौटेंगी

 

 

 

 

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

बहुत प्रासंगिक और धारदार

‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज-कवि: विवेक कुमार मिश्र,समीक्षक व सौन्दर्यविद डॉ. रमेश चन्द मीणा सहायक आचार्य- चित्रकला राजकीय कला महाविद्यालय, कोटा

 ‘इस तरह आदमी’: जीवन-सत्य की संवेदनात्मक खोज पुस्तक शीर्षक: इस तरह आदमी कवि: विवेक कुमार मिश्र विधा: कविता संग्रह प्रकाशन: वेरा प्रकाशन, जयप...