सरदार वल्लभभाई पटेल: संस्कृति और स्वराज्य डॉ0 रवीन्द्र कुमार* एवं सुश्री कमलेश कुमारी** अँग्रेजी साम्राज्यवाद से स्वाधीनता के द्वार पर पहुँच रहे भारत के भविष्य के सम्बन्ध में स्वत्वों के अपने समय के सबसे बड़े पोषक और संरक्षक सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा था, “हम ऐसा स्वराज्य चाहते हैं, जिसमें सैंकड़ों लोग रोटी के अभाव में न मरें। किसानों द्वारा उत्पन्न किया गया अन्न उनसे छीनकर विदेश न भेजा जाए। जनता वस्त्रों के लिए अन्यों पर निर्भर न हो। स्वराज्य में लोगों के सम्मान की रक्षा स्वेच्छा से हो। स्वदेशी, जनता का स्वाभाविक धर्म हो। कार्य की भाषा स्वदेशी हो। शिक्षा का माध्यम स्वदेशी भाषा हो। भेदभाव के बिना समान रूप से जन स्वतंत्रता की रक्षा हो। संस्कृति और जीवन-मूल्य सदैव ही उच्च स्थान पर रहें। जन उपभोग की वस्तुओं के मूल्य नियंत्रित हों। स्वराज्य में प्रत्येक नागरिक को न्याय सुलभ हो; न्याय खर्चीला न हो। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन में आकाश-पाताल का अन्तर न हो। स्वयं देशवासियों की कर्त्तव्यनिष्ठा द्वारा ही राष्ट्र हर ओर से आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सुदृढ़ हो एवं देश का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हो।“ सरदार पटेल के सम्बोधन में, निस्सन्देह, स्वाधीन हिन्दुस्तान के भविष्य का चित्र था। ऐसा चित्र, जिसमें समस्त देशवासियों की आत्मनिर्भरता की कामना थी; स्वदेशीकरण था तथा हर रूप में राष्ट्रीय मूल्यों एवं संस्कृति का आदर था। अपने पास उपलब्ध संसाधनों तथा देशवासियों के परिश्रम से राष्ट्र-निर्माण था। इसमें सभी, आम और खास, के लिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अधिकारों की सुनिश्चितता थी। इससे भी आगे बढ़कर, भारतवासियों के लिए विश्व-धरातल पर सम्मानजनक स्थिति को प्राप्त करना था। इस प्रकार, संक्षेप में, हर रूप में आत्मनिर्भर, विकसित और सबल भारत का निर्माण करना था। सबल-सक्षम भारत, जिसका स्वयं भारतवासी अपने पुरुषार्थ से निर्माण करें, स्वयं हिन्दुस्तानी जिस पर गर्व करें और सारा विश्व जिसका सम्मान करे। सक्षम और सबल भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना योग्य स्थान बनाए, विश्व-व्यवस्था में अपनी अग्रणीय भूमिका का निर्वहन करे और विश्व-कल्याणार्थ योगदान दे। सरदार वल्लभभाई पटेल की कल्पना का भारत ऐसा था। ऐसे भारत के निर्माण के लिए, निस्सन्देह, प्रत्येक देशवासी की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति आवश्यक थी, और आज भी है। प्रत्येक हिन्दुस्तानी को स्वयं की उन्नति के लिए समान अवसरों की प्राप्ति होना आवश्यक थी, और आज भी है। मूल आवश्यकताओं की पूर्ति के बिना और समान अवसरों की प्राप्ति के अभाव में कोई भी वंचित नागरिक देश की समृद्धि, प्रतिष्ठा और एकता-निर्माण के लिए योगदान नहीं कर सकता। देश के गौरव, आत्मनिर्भरता और अखण्डता की अक्षुण्णता के लिए अपरिहार्य भूमिका का, चाहकर भी, निर्वहन करने में सक्षम नहीं हो सकता। भारत एक कृषि प्रधान देश है। ग्रामों का देश है। कृषि ही आजतक भी देश की अर्थव्यवस्था की धुरी है। तो भी, हजारों किसान प्रतिवर्ष आत्महत्याएँ करते हैं। आत्महत्याओं के पीछे जो कारण हैं, उनमें प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली अपूरणीय क्षति, परिणामस्वरूप फसलों की विफलता और वैकल्पिक साधनों की अनुपलब्धता है। किसानों पर ऋण का दबाव और परिणामस्वरूप उन पर भारी मानसिक तनाव का होना है। ऐसी स्थिति में वे बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं; वे मृत्यु को गले लगते हैं। यही नहीं, किसानों को, अब देश की स्वाधीनता के अठहत्तर वर्षों के बाद भी, फसलों के उचित दाम न मिलना, उनका घाटे में रहना और कुल मिलाकर, कृषि कार्य का उनके लिए वरदान नहीं, अपितु कई बार अभिशाप बन जाता है। वर्ष 2001-2014 तक के सरकारी आंकड़ों को देखें, तो ज्ञात होगा कि इस अवधि में दो लाख से भी अधिक किसानों ने आत्महत्याएँ की हैं। यह, वास्तव में ही, भारतीय संस्कृति, सामाजिक ताने-बाने और अर्थव्यवस्था के मेरुदण्ड उन किसानों के सम्बन्ध में दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और लज्जाजनक है, जो सरदार पटेल के लिए देश की आत्मा थे। आजतक भी हैं। किसानों के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल कहा करते थे, "जब-जब भी किसानों पर दुख पड़ता है, तब-तब मेरी आत्मा द्रवित हो जाती है। मैं किसानों के दुखों को दूर कर सकूँ, उन्हें आत्मनिर्भर बना सकूँ, तो इससे बड़ा मेरा और कौन-सा सौभाग्य होगा।" सरकारी-असरकारी दावे कुछ भी हों, लेकिन सत्यता यह है कि भारत में अभी भी लगभग पैंतीस करोड़ लोग, अधिकांशतः ग्रामीणजन और किसान, गरीबी रेखा के नीचे हैं। ऐसे में उनकी स्थिति क्या है, इसके विस्तार में जाने की आवश्यकता नहीं है। तो भी, यह निश्चित रूप से कह सकते हैं कि ऐसे लोगों का जीवन अभावग्रस्त है। ऐसे लोगों की प्रतिदिन आय एक सौ रुपये से कम है। इतनी कम आय में उनके जीवन का स्तर क्या होगा, इसका भली-भाँति अनुमान लगाया जा सकता है। देश में करोड़ों जन अन्य समस्याओं से ग्रस्त हैं। स्वास्थ्य-चिकित्सा, शिक्षा, आवास के साथ ही न्याय-सुलभता उनके सामने चुनौतियों के रूप में हैं। यह स्थिति स्पष्टतः स्वाधीनता के अमृतकाल में भी हमारे सामने है। यह स्थिति सरदार वल्लभभाई पटेल की कल्पना के स्वराज्य के सम्बन्ध में, जो स्वयं एक बेजोड़ किसान नेता थे, ग्रामीण भारत का स्वर थे और संगठित भारत के निर्माता भी, हम सभी से आत्मचिन्तन की अपेक्षा रखती है। तदनुसार हमसे कार्य की अपेक्षा करती है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वाधीनता संग्राम में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य किया। उन्होंने बारडोली किसान संघर्ष (वर्ष 1928 ईसवीं) सहित अनेक सत्याग्रहों को स्वयं नेतृत्व प्रदान किया। संघर्षों में सफलताएँ प्राप्त की थीं। स्वराज्य-प्राप्ति के लिए महात्मा गाँधी के नेतृत्व में हुई सभी कार्यवाहियों में भी उन्होंने अतिमहत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। लाखों-करोड़ों ग्रामीणों-किसानों व श्रमिकों के लिए वे प्रेरणास्रोत बनें थे। वे उनकी आशाओं का केन्द्र रहे थे। सरदार पटेल स्वयं उनकी आत्मनिर्भरता, सामाजिक-समानता और समृद्धि को स्वराज्य की परीक्षा की कसौटी मानते थे, जो आजतक भी न केवल प्रासंगिक है, अपितु इसमें ही स्वतंत्रता और स्वराज्य, दोनों, की उपलब्धियों की परख भी है। सरदार साहेब बहुत ही दूरदर्शिता थे; वे इस सत्य से पूर्णतः अनुभूत थे कि किसी देश के सांस्कृतिक मूल्य एवं परम्पराएँ रक्त-शिराओं की भाँति उसके हृदय से जुड़ी होती हैं। निज संस्कृति के अभाव में, देश अथवा देशवासी धीरे-धीरे अपने मूलता से विरत हो जाते हैं, और शक्तिहीन हो जाते हैं। भारत के सम्बन्ध में तो यह वास्तविकता हम सबके संज्ञान में हैं ही। हिन्दुस्तान में विभिन्न सांस्कृतिक परम्पराएँ, धागों की भाँति, राष्ट्रीय संस्कृति की विभिन्नता में एकता का ताना-बाना बुनती हैं। सरदार पटेल देश की स्वतंत्रता के मार्ग पर अनेक क्षेत्रीय भाषाओं, रीतियों, प्रथाओं और धार्मिक आस्थाओं को एक आत्मीय सूत्र में पिरोकर आगे बढ़े। उसी के बल पर साढ़े पाँच सौ से भी अधिक देशी राज्यों का संघीय ढाँचे में विलय कराकर उन्होंने अखण्ड भारत का निर्माण किया। इसमें कोई सन्देह नहीं है कि ब्रिटिश दासता से मुक्ति के उपरान्त देश पुनर्निर्माण की ओर आगे बढ़ा, और आज भी बढ़ रहा है। लेकिन सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में विशेष रूप से उक्त-वर्णित स्थिति को केन्द्र में रखते हुए अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। साथ ही, देश के सांस्कृतिक मूल्यों को केन्द्र में रखते हुए, राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिबद्धता और वृहद् राष्ट्रीय सोच की नितान्त आवश्यकता है। विशेष रूप से सरदार वल्लभभाई पटेल के सांस्कृतिक विचारों को ही केन्द्र में रखते हुए कार्य करने की आवश्यकता है। सरदार पटेल ने कहा था कि इस देश की संस्कृति हमें एकता के सूत्र में पिरोती है और सभी देशवासियों का, साथ-साथ आगे बढ़ते हुए, राष्ट्रीय अखण्डता, सुदृढ़ता व सम्पन्नता का आह्वान भी करती है। सरदार साहेब ने यह भी कहा था कि सामाजिक व राष्ट्रीय एकता, किसी भी प्रकार के भेदभाव के बिना देश के आमजन की समानता और आत्मनिर्भरता द्वारा ही सच्चे अर्थों में स्थापित हो सकती है, और राष्ट्रीय एकता ही भारत की सुदृढ़ता, समृद्धि एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके योग्य स्थान को सुनिश्चित कर सकती है। इसलिए, समावेशी, सहयोग, सामंजस्य एवं वृहद् स्तर पर सौहार्द-स्थापितकर्त्री संस्कृति को केन्द्र में रखकर भारतीय स्वराज्य के सम्बन्ध में सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार आज, स्वयं उनके समय से भी अधिक प्रासंगिक हैं। अखण्ड भारत के निर्माता भारतरत्न सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयन्ती और 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आह्वान का अंगीकरण, तदनुसार कार्य ही उन्हें सच्चे अर्थों में स्मरण करने एवं श्रद्धान्जलि देने का श्रेष्ठ मार्ग है। *पद्मश्री और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शिक्षाविद प्रोफेसर डॉ0 रवीन्द्र कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के पूर्व कुलपति हैं; वर्तमान में स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के लोकपाल एवं स्वामी विवेकानन्द शोध पीठ के अध्यक्ष व प्रोफेसर हैं। डॉ0 कुमार ‘बिजनेस इकोनॉमिक्स’, कोलकाता के सलाहकार भी हैं। **सुश्री कमलेश कुमारी रचनात्मक लेखिका, कवयित्री और वर्तमान में हरियाणा राज्य शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।
गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल: संस्कृति और स्वराज्य -डॉ0 रवीन्द्र कुमार* एवं सुश्री कमलेश कुमारी**

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सरदार वल्लभभाई पटेल: संस्कृति और स्वराज्य -डॉ0 रवीन्द्र कुमार* एवं सुश्री कमलेश कुमारी**
सरदार वल्लभभाई पटेल: संस्कृति और स्वराज्य डॉ0 रवीन्द्र कुमार* एवं सुश्री कमलेश कुमारी** अँग्रेजी साम्राज्यवाद से स्वाधीनता के द्वार पर पहुँच...
-
छोटे कलाकारों ने किया बड़ा नाम , महज़ 5 हजार रुपए में बना डालीं बड़े पर्दे की फिल्म ----------------- एम.असलम , टोंक -----------...
-
विश्व के मूलनिवासी समुदाय ही संवैधानिक अधिकार और न्याय के असली नायक , मानवता के योद्धा , जंगल , जल , जमीन के सच्चे ट्रस्टी हैं: डॉ. कमले...
-
मुक्तिबोध की कविता ' ब्रह्मराक्षस ' बुद्धिजीवी वर्ग की पड़ताल और एकांतिकता से निकल कर सामाजिक संदर्भ को जीने की पहल बनाने वाली वाली...
-
हमें याद रखना चाहिए कि शिक्षकों ने हमें बनाया है, हमें तैयार किया है, हमें उन जिम्मेदारियों, कर्तव्यों, जवाबदेही, देनदारियों, दायित्वयों और...
-
हाँ मैने विस्मृत कर दिया अपनी स्मृतियों से प्रेम और सहेज समेट लिया स्वयं को मन की कन्दरा में । बादलों में उन्मुक्त उड़ रही अनुभूतिय...
-
'दोपहर का भोजन' हाहाकरी अभाव और भूख के समक्ष परिवार बचाने की ज़िद भरी कहानी - विवेक कुमार मिश्...
-
राजाराम भादू आलोचक एवं शिक्षाविद इक्कीसवीं शताब्दी का सामाजिक- सांस्कृतिक परिदृश्य संस्कृति की अवधारणा बहुत संश्लिष्ट और व्य...
-
श्रीमद्भगवद्गीता: सैन्य नेतृत्व और लोकाचार प्रोफेसर डॉ 0 रवीन्द्र कुमार * ' श्रीमद्भगवद्गीता: सैन्य नेतृत्व और लोक...
-
हमें अपनी युवा पीढ़ी के बीच अपनी भारतीय प्राचीन विरासत , सांस्कृतिक विविधता , सामाजिक शिष्टाचार और आदर-भाव सम्मान , और सबसे प्रिय भावनाओं को...
-
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी सरदार वल्लभभाई पटेल वल्लभभाई पटेल बाल्यकाल से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। वे पूर्णतः निर्भीक थ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें